Meri Kahania

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में होगी बंपर बढ़ोत्तरी

केंद्रीय कर्मचारी दोनों चीजों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने जा रहा है। दोनों सौगात का फायदा करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को होना जा रहा है, जो किसी किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

 | 
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में होगी बंपर बढ़ोत्तरी

 Meri Kahani, New Delhi केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द अब किसी भी दिन महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी के साथ-साथ अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा अकाउंट में डाल सकती है।

केंद्रीय कर्मचारी दोनों चीजों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने जा रहा है। दोनों सौगात का फायदा करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को होना जा रहा है, जो किसी किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

ऐसे में सबके मन में सवाल उठ रहा होगा कि डीए बढ़ोतरी के बाद सैलरी में कितना इजाफा होगा, जिसे जानने के लिए आपको कहीं भी धक्के खाने की आवश्यकता नहीं है।

महंगाई भत्ता होगा इतने फीसदी

केंद्र सरकार अब जल्द ही महंगाई भत्ते में करीब 4 फीसदी का इजाफा करने जा रही है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा, जिससे बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार, सालाना डीए में दो बार इजाफा किया जाता है। इससे पहले मार्च के महीने में डीए 4 फीसदी बढ़ाया गया था, जिसकी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू की गईं थी। अगर सरकार अब डीए बढ़ाती है तो उसकी दरें 1 जनवरी 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

डीए एरियर पर मिलेगा ताजा अपडेट

सरकार अब जल्द ही 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है, जिसकी चर्चा खूब तेजी से चल रही है। कर्मचारियों के खाते में मोटा पैसा आना संभव माना जा रहा है।

दरअसल, सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2023 तक डीए एरियर का पैसा अकाउंट में नहीं डाला था, जिसका अब सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका फायदा बड़ी संख्या में कर्मचारियों को होने जा रहा है।


 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended