Meri Kahania

Affair : जिस लड़के से हुआ प्यार, उसी के पिता के साथ लड़की ने किया ये काम, जानिए

काफी हैरान करने वाला मामला है. एक लड़की को एक लड़के के साथ प्यार हो जाता है. दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते है. लेकिन फिर अचानक से कुछ ऐसा होता है जिसको सुनकर आप हैरान हो जाओगे. लड़की अपने प्रेमी के पिता के साथ फरार हो जाती है.
 | 
लड़के से प्यार कर पिता के साथ फरार हुई लड़की

Meri Kahani,New Delhi कानपुर के चकेरी में एक अजीब घटना हुई। युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग हुआ मगर इस प्रेम में कोई और नहीं बल्कि युवक का पिता ही उसका प्रतिस्पर्धी बन गया। 20 साल की युवती अपने प्रेमी के पिता के साथ भाग निकली। परिवार वालों की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो सच्चाई खुली। 

मंगलवार को पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी के पिता को दिल्ली से बरामद कर लिया। बताया गया कि औरैया निवासी कमलेश कुमार राजमिस्त्री है।

वह 2022 में अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ चकेरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने आया था। कमलेश का बेटा मजदूरी कर रहा था। कमलेश के बेटे का इलाके की युवती से प्रेम संबंध हो गए।

उसी दौरान युवती की नजदीकियां कमलेश से बढ़ गईं। मार्च 2022 में कमलेश अपने बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया। युवती के लापता होने पर उसके परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

इसके बाद से चकेरी पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से युवती के दिल्ली में होने की जानकारी हुई। फिर पुलिस ने युवती को बरामद करने के साथ आरोपित कमलेश को भी पकड़ लिया।

चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि युवती मार्च 2022 से लापता थी जिसे बरामद करने के साथ आरोपित को भी पकड़ा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक परिजनों की शिकायत के बाद से पुलिस जांच में जुटी थी। लड़की की तलाश में पुलिस आरोपी के बेटे के पास भी पहुंची। बेटे से भी मिले सुराग से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी।

लड़की के परिजनों ने कमलेश के बेटे का नाम बताया था। पुलिस उस तक पहुंची जब उससे पूछताछ हुई तब सच्चाई खुली। उसी ने पिता का नम्बर भी दिया। तब पुलिस आरोपित तक पहुंच सकी।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended