Bhojpuri Hit: नीलकमल ने शालिनी के साथ बाइक पर किया रोमांस, देखकर फैंस हुए दीवाने

Meri Kahania, New Delhi: पवन सिंह, खेसारी लाल यादव तो ऐसे एक्टर हैं जो पहले सिर्फ गाने ही गाते थे। जब वे हिट हुए तो फिर एक्टिग में हाथ आजमाया।
इस रिपोर्ट में एक ऐसे ही भोजपुरी स्टार का गाना सुनाते हैं जिन्होंने अदाकारी के साथ गायिकी में भी झंडा बुलंद किया है। यह स्टार हैं नीलकमल सिंह, जिनका लेटेस्ट गाना 'सेयान भइलू' धूम मचाए हुए है।
गाने को 8 मिलियंस से ज्यादा व्यूज
नीलकमल का यह गाना तीन हफ्ते पहले रिलीज हुआ लेकिन यह अभी भी 89वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन चैनल पर रिलीज किया गया है।
इसे अभी तक 8.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ क्वीन शालिनी हैं। नीलकमल सिंह उनके साथ कभी बाइक पर बैठकर रोमाांस करते हैं तो कभी वे बार टेबल थिरकते हैं। गाने में नीलकमल फुल स्वैग में हैं।
वहीं शालिनी ग्लैमरस अंदाज में हैं। दोनों फुल एनर्जी के साथ डांस करते हैं।
शिवानी पर नीलकमल का आया दिल
गाने को नीलकमल सिंह के साथ अनुपमा यादव ने गाया है। इसके लिरिक्स निक्की निहाल ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।
गाने में शालिनी कहती हैं वह पार्लर जाती हैं और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कों के पैसे खर्च करवाती हैं। तब नीलकमल गाते हैं, लगता है अब वह बड़ी हो गई हैं। उनका दिल शिवानी पर आ गया है।
फैन्स ने बताया ट्रेंडिंग स्टार
नीलकमल के फैन्स उन्हें ट्रेंडिंग स्टार बता रहे हैं। एक यूजर कहते हैं, रियल ट्रेंडिंग स्टार नीलकमल सिंह वापस आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, आवाज के बेताब बादशाह हमारे नीलकमल सिंह भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फेमस है। एक ने कहा, आप कमाल का कंटेंट देते हैं। सलाम है आपको।