Bhojpuri Hit: Shruti Rao संग खेतों के बीच बैठे Nirahua करने रोमांस, हुआ लोगो को बबाल

Meri Kahania, New Delhi: निरहुआ ने एक्टिंग से लेकर राजनीति की दुनिया में अपना जलवा बिखेरा हुआ है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि निरहुआ की पत्नी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) हैं. लेकिन ऐसा नहीं है। अम्रपाली दुबे निरहुआ की पत्नी नहीं है, एक्ट्रेस ने अभी तक असल जिंदगी में शादी तक ही नहीं की है।
निरहुआ की असली पत्नी का नाम मंशा देवी है। निरहुआ और मंशा देवी की शादी साल 2000 में हुई थी। इतना ही नहीं निरहुआ के 3 बच्चे भी हैं। निरहुआ अपने माता-पिता और अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।
निरहुआ की पत्नी को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। इसी बीच निरहुआ एक और जबरदस्त और मजेदार गाना वायरल हो रहा है, हालांकि इसमें आम्रपाली नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और Shruti Rao नजर आ रही हैं।
भोजपुरी सॉन्ग ‘ दु दु गो नाव’ (Du Du Go Naav) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और श्रुति राव के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं।
ये गाना फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ (Sabka Baap Angutha Chhap) से लिया गया है। गाने को SRK MUSIC नाम के आधिकारिक चैनल पर उपलोड किया गया है। गाने के वीडियो को अभी तक 87,878 से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अक्षरा सिंह, श्रुति राव, संजय पांडे, मनोज टाइगर, संजय महानंद, पदम सिंह, प्रीति सिंह, संभू राणा, राजीव यादव, संजीव मिश्रा और अन्य अहम भूमिका में नजर आये हैं।
इस गाने के लिए लिरिक्स विनय निर्मल ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक मधुबन आनंद ने दिया है। इसके डायलॉग राकेश त्रिपाठी के हैं। निरहुआ और अक्षरा सिंह गाने में जबरदस्त रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों का रोमांस लोगों की नींद उड़ा रहा है और लोग इस गाने को बार-बार देखने के लिए मजबूर हुए जा रहे हैं।