Meri Kahania

Bhojpuri Video: अक्षरा के साथ खेसारी लाल ने किया रोमांस, गजब का मजा!

भोजपुरी रोमांटिक वीडियो: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल ने अपने गानों से खूब पहचान हासिल की है। इन दिनों खेसारी लाल का एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ एक रोमांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. वह वीडियो देखें
 | 
Bhojpuri Video: अक्षरा के साथ खेसारी लाल ने किया रोमांस, गजब का मजा!

Meri Kahania, New Delhi: अपनी गायकी और अदाकारी से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक वीडियो सॉन्ग इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है।

इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादवB की जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने में अक्षरा सिंह का काफी अंदाज दिखाई दे रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षरा सिंह (Akshara Singh Ke Gane) और खेसारी लाल की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस रोमांटिक भोजपुरी गाने के वीडियो को यू-ट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘सुना ए राजा जी सुहाग वाली रतिया’। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है वहीं इसके अलावा इस गाने को इंदु सोनाली, खुशबू जैन, ममता रावत और छोटे बाबा ने गाया है।

यह गाना खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म ‘बल्मा बिहारवाला’ का है। गाने का संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है। जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं।

वीडियो में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसी के चलते इस गाने को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended