Bhojpuri Viral: Nirahua संग रोमांस करती Aamrapali, लगाया देसी तड़का

Meri Kahania, New Delhi: ये दोनों जब भी एक साथ नजर आते हैं तो बवाल मच जाता है। भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म जगत में इनकी जोड़ी ने धमाल मचाया हुआ है। इस जोड़ी ने अभी तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
चाहे कोई गाना हो या फिल्म, दोनों को इनके चाहने वाले हमेशा ही एक साथ देखना पसंद करते हैं। इस बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों का एक बेहद ही रोमांटिक गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
जिसमें दोनों खूब धमाल मचाते दिख रहे हैं। निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Dubey) विदेश जाकर एक दूजे के साथ खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इनके डांस वीडियो ने धमाल मचा दिया है।
गाने में दोनों ही केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है। एक्ट्रेस आम्रपाली गाने में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने की खास बात ये है कि दोनों का ये डांस वीडियो भारत में नहीं बल्कि लंदन में शूट किया गया है।
गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे दोनों ही स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों की ये जोड़ी पहले भी कई गाने में देखने को मिल गई है। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना ‘गोरी तोहार कमर लचकौवा’ (Gori Tohar Kamar Lachkauwa) फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ का है।
निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस गाने को निरहुआ और इंदू सोनाली ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और गाने को म्यूजिक दिया है Madhukar Anand ने।
वैसे तो इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। मगर, इस गाने ने तो सोशल मीडिया पर गर्दा ही उड़ा डाला है। निरहुआ के इस वीडियो को Worldwide Records Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है,
जिसे खबर लिखें जाने तक अभी तक 17,647,204 से अधिक बार देखा जा चुका है और हर मिनट ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है।