Bhojpuri Viral: Amrapali को छोड़ Monalisa संग जमकर कर रहे रोमांस Nirahua, हो गया मसला…

Meri Kahania, New Delhi: निरहुआ के एक्शन, कॉमेडी और रोमांस को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ जब भी किसी फिल्म या फिर गाने में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली (Amrapali Dubey) के साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है।
इस जोड़ी का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी जगत को एक नई पहचान दिलाई है। एक्ट्रेस आम्रपाली ने भोजपुरी जगत में निरहुआ की ही फिल्म से डेब्यू किया था, तब से लेकर अभी तक इन्हें लोग एक साथ देखना पसंद करते हैं।
इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को हिट मानी ही जाती है, इसके साथ ही असल जिंदगी में निरहुआ और आम्रपाली एक दूजे के बेहद ही अच्छे और सच्चे दोस्त हैं। दोनों को अक्सर एक दूजे के साथ स्पॉट भी किया जाता है।
दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी आपको हमेशा ही देखने को मिल जाती होगी।
इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निरहुआ 2 हसीनाओं के साथ रोमांस करते हैं। दरअसल, भोजपुरी गाना ‘माथा फेल हो गईल’ (matha fail ho gail) में निरहुआ, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और आम्रपाली दुबे के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ को समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। निरहुआ गाने के वीडियो में इधर से उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ गाने में आम्रपाली के साथ रोमांस करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मोनालिसा के साथ ही इश्क लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ का दिमाग चकरा जाता है। इसलिए निरहुआ कहते हैं कि उनका माथा फेल हो गया है। निरहुआ के इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है, जहां अभी तक 18,916,930 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा हर मिनट बढ़ता ही चला जा रहा है।
निरहुआ, मोनालिसा और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना फिल्म Raja Babu का है। निरहुआ की ये फिल्म हिट साबित हुई थी, आज भी लोग इसे देखना पसदं करते हैं।