Meri Kahania

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

हरियाणा के पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद राज्य में तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। लोगों को जल्द ही उमस से भी राहत मिल सकती है।

 | 
 हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Meri Kahani, New Delhi  मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में 19 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। 18 सितंबर के दिन हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में कभी-कभी गरज के साथ बारिश और हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा के पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद राज्य में तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। लोगों को जल्द ही उमस से भी राहत मिल सकती है।

बारिश से किसानों की फसल को नुकसान काफी बढ़ गया है। प्रदेश की मंडियों में धान की 1509 किस्मों की आवक के बाद पीआर धान की आवक भी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग (Weather Department) ने हरियाणा के उत्तर, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में अलर्ट (Alert) जारी किया है। इनमें पंचकुला, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं। इन जिलों में जल्द ही बारिश हो सकती है।

हरियाणा में एक बार फिर मौसम (Haryana Weather Update) बदल गया है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस दौरान आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है जिससे दिन के अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन धान किसानों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended