Meri Kahania

Holidays in 2024: 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों की हुई मौज, यहां देखें अगले साल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नवंबर महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है. मतलब इस साल के अब लगभग डेढ़ महीने ही बचे हुए हैं. उसके बाद जनवरी की पहली तारीख से नए साल यानी 2024 की शुरुआत हो जाएगी.
 | 
Holidays in 2024: 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों की हुई मौज, यहां देखें अगले साल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Meri Kahania, New Delhi:नया साल शुरू होते ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की नई लिस्ट अमल में आ जाएगी.

छुट्टियों की दो लिस्ट
छुट्टियों के लिहाज से देखें तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नया साल भी शानदार रहने वाला है. केंद्र सरकार की ओर से 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है.

छुट्टियों को लेकर जारी मेमोरंडम में दो एनेक्सचर दिए गए हैं. केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पहले एनेक्सचर की छुट्टियां तो मिलेंगी ही, साथ ही उन्हें दूसरे एनेक्सचर की लिस्ट से ऑप्शनल छुट्टियां भी मिलेंगी.

एनेक्सचर की दूसरी लिस्ट
एनेक्सचर की दूसरी लिस्ट की छुट्टियों को रिस्ट्रिक्टेड होलीडेज कहा जाता है. दिल्ली या नई दिल्ली में पोस्टेड केंद्रीय कर्मचारी दूसरी लिस्ट यानी वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट से दो छुट्टियां चुन सकते हैं.

वहीं वैसे कर्मचारी, जिनकी पोस्टिंग दिल्ली या नई दिल्ली से बाहर है, वे ऑप्शनल लिस्ट से तीन छुट्टियों का चयन कर सकते हैं.

दिल्ली/नई दिल्ली के कर्मचारियों के लिए गजटेड छुट्टियां:

  • 1    गणतंत्र दिवस    26 जनवरी 2024
  • 2    होली    25 मार्च 2024
  • 3    गुड फ्राइडे    29 मार्च 2024
  • 4    ईद-एल-फित्र    11 अप्रैल 2024
  • 5    राम नवमी    17 अप्रैल 2024
  • 6    महावीर जयंती    21 अप्रैल 2024
  • 7    बुद्ध पूर्णिमा    23 मई 2024
  • 8    बकरीद    17 जून 2024
  • 9    मुहर्रम    17 जुलाई 2024
  • 10    स्वतंत्रता दिवस    15 अगस्त 2024
  • 11    जन्माष्टमी    26 अगस्त 2024
  • 12    ईद-ए-मिलाद    16 सितंबर 2024
  • 13    गांधी जयंती    02 अक्टूबर 2024
  • 14    दशहरा    12 अक्टूबर 2024
  • 15    दिवाली    31 अक्टूबर 2024
  • 16    गुरू नानक जयंती    15 नवंबर 2024
  • 17    क्रिसमस    25 दिसंबर 2024

दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर पोस्टेड कर्मचारियों के लिए गजटेड छुट्टियां
गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, दशहरा (विजय दशमी), दिवाली (दीपावली), गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद-उल-फित्र, ईद-उल-जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम, पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद).

दिल्ली/नई दिल्ली में पोस्टेड कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक छुट्टियां

  • 1    नया साल    01 जनवरी 2024
  • 2    लोहरी    13 जनवरी 2024
  • 3    मकर संक्रांति    14 जनवरी 2024
  • 4    माधा बीहू/पोंगल    15 जनवरी 2024
  • 5    गुरू गोविंद सिंह जयंती    17 जनवरी 2024
  • 6    हजरत अली जयंती    25 जनवरी 2024
  • 7    श्री पंचमी, बसंत पंचमी    14 फरवरी 2024
  • 8    शिवा जी जयंती    19 फरवरी 2024
  • 9    गुरू रवि दास जयंती    24 फरवरी 2024
  • 10    स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती    06 मार्च 2024
  • 11    महाशिवरात्रि    08 मार्च 2024
  • 12    होलिका दहन    24 मार्च 2024
  • 13    डालयात्रा    25 मार्च 2024
  • 14    ईस्टर संडे    31 मार्च 2024
  • 15    जमात-उल-विदा    05 अप्रैल 2024
  • 16    चैत्र शुक्लादि / गुडी पाडवा / उगाडी / चैती चांद    09 अप्रैल 2024
  • 17    वैशाखी / विशू    13 अप्रैल 2024
  • 18    मेशादी (तमिल नव वर्ष दिवस) / वैसाखड़ी (बंगाल) / बहाग बिहू (असम)    14 अप्रैल 2024
  • 19    रबींद्रनाथ टैगोर जयंती    08 मई 2024
  • 20    रथ यात्रा    07 जुलाई 2024
  • 21    पारसी नव वर्ष / नौरोज    15 अगस्त 2024
  • 22    रक्षा बंधन    19 अगस्त 2024
  • 23    गणेश चतुर्थी    07 सितंबर 2024
  • 24    ओनम    15 सितंबर 2024
  • 25    दशहरा (सप्तमी)    10 अक्टूबर 2024
  • 26    दशहरा (महाष्टमी) / दशहरा (महानवमी)    11 अक्टूबर 2024
  • 27    महर्षि वाल्मिकी जयंती    17 अक्टूबर 2024
  • 28    करक चतुर्थी (करवा चौथ)    20 अक्टूबर 2024
  • 29    नरक चतुर्दशी    31 अक्टूबर 2024
  • 30    गोवर्धन पूजा    02 नवंबर 2024
  • 31    भाई दूज    03 नवंबर 2024
  • 32    प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा)    07 नवंबर 2024
  • 33    गुरू तेग बहादूर शहादत दिवस    24 नवंबर 2024
  • 34    क्रिसमस की संध्या    24 दिसंबर 2024

दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर पोस्टेड कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक छुट्टियां
दशहरा के लिए एक अतिरिक्त दिन, होली, जनमाष्टमी (वैष्णवी), रामनवमी, महा शिवरात्रि, गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथ यात्रा, ओणम, पोंगल, श्री पंचमी/बसंत पंचमी, विशु/वैसाखी/वैसाखादि/भाग बिहू/मशादि उगादि/चैत्र शुक्लदि/चेती चंद/गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्र/नौराज/छठ पूजा/करवा चौथ.

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended