Meri Kahania

ATM से अगर निकले कटे फटे या खराब नोट, तो जानिए बदलवाने का तरीका

ATM News: अक्सर एटीएम से पैसा निकलवाते समय कुछ कटे फटे या खराब नोट निकल आते हैं। जिसको कोई भी दुकानदार लेने से मना कर देता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कटे फटे या खराब नोट को बदलवा सकते हैं? आइए जानते हैं इन नोटों के बदलवाने के तरीकों के बारे में विस्तार से...
 | 
ATM से अगर निकले कटे फटे या खराब नोट, तो जानिए बदलवाने का तरीका 
Agro Haryana, New Delhi: जैसा की हम सभी जानते है कि ATM से  कई बार पुराने कटे फटे नोट निकल आते हैं। ऐसे नोटो की कोई कीमत नही रह जाती। इन नोटो को  बाजारो में  दुकानदार लेना पसंद नही करते। अगर आपके पास भी ATM से कटे फटे नोट आ गए तो  निराश या परेशान होने का कोई जरुरत नही है।  ऐसे मे RBI आपकी हर समस्या का समाधान लेकर आया है। जानिए RBI की गाइडलाइंस। 

गंदे नोट बदलने का तरीका

आपको बता दे की जो नोट कट फट जाएं या जिन नोटों के नंबर वाले किनारे कट जाए। वे नोट खराब नोटो का गिनती मे आते है। बाजार मे ऐसे नोटो का कोई मुल्य नही है। वह नोट चाहे किसी भी राशि का क्यों न हो। 

उसकी कोई वैल्यु नही रहती।  लेकिन फिर भी उन नोटो को किसी भी बैंक शाखा या भारतीय रिजर्व बैंक के किसी भी निर्गम कार्यालय मे इन नोटो को बदलकर आप बदले मे नए नोट ले जा सकते हो।

जानिए खराब नोट बदलवाने का तरीका

अगर ATM से पैसे निकालते समय खराब नोट निकल गया है। आपको उस बैंक के एटीएम  में जाना चाहिए। वहां जाकर अर्जी लिखकर  ATM की रसीद साथ मे लगाकर  सारी जानकारी बैंक अधिकारियों को दे।  

किसी कारणवश अगर ATM की रसीद आपके पास न हो तो आप मोबाइल पर आए मेसेज की  जानकारी भी भर सकते है। जिसके बाद नोट आसानी से बदल जाएगा।

जानिए एक बार मे कितने नोट बदले जा सकते है 

आपको बता दे की नोट को बदलने की भी एक लिमेट तय की गई है। रिजर्व बैंक के नियमो के अनुसार व्‍यक्ति एक बार में सिर्फ 20 नोट ही बदलवा सकता है। इन नोटों की कीमत 5000 से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended