Bhojpuri Viral: Kajal Raghwani को चढ़ा रोमांस का भूत Khesari lal के साथ मचाया गदर

Meri Kahania, New Delhi: ऐसे में इन स्टार्स के गाने यूट्यूब पर व्यूज के मामले में बॉलीवुड सॉन्ग्स (Bollywood Songs) को कड़ी टक्कर देते हुए दिखते हैं। वहीं काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव (Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav) की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी लोगों को खूब भाती हैं। इनके गाने आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।
इन दोनों स्टार ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी हैं। वहीं यूट्यूब पर इन दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल का एक भोजपुरी रोमांटिक गाना ( Bhojpuri Romantic song) काफी वायरल हो रहा हैं।
इस सॉन्ग का नाम ‘अढाई बजे’ (Adhaai Baje) खूब धूम मचा रहा है। इस सॉन्ग में काजल बेहद ही बोल्ड लुक में अलग अलग डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं। जो दर्शकों को खूब लुभा रहा हैं।
इस सॉन्ग वीडियो में काजल अलग अलग शॉर्ट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं खेसारी एकदम भोले भाले रूप में नजर आ रहे हैं। इन दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को देख लोग तारीफ कर रहे हैं।
अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 31 मिलियन बार देखा जा चुका हैं। इस सॉन्ग को आप World Wide Record Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जहां इसे अपलोड किया गया है।
इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। ये रोमांटिक गाना भोजपुरी फिल्म ‘बलमा जी लव यू’ (Balma Ji love you) का है।
इस मूवी में खेसारी लाल यादव और काजल रघवानी के अलावा अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा और संजय महानंद आदि अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।