Meri Kahania

Marriage Tips : शादी का फैसला लेने से पहले जान ले पार्टनर की राय, वरना बाद में होगा पछतावा

Relationship Tips : शादी एक ऐसा पवित्र रिश्ता है जिसे जन्मों के लिए निभाया जाता है। शादी के बाद आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां आ जाती है। ऐसे में आपको शादी करने से पहले अपने लाइफ पार्टनर के बारे में पता होना चाहिए। अगर शादी से पहले आपके जहन में अपने पार्टनर से लेकर कुछ सवाल है तो आपको इनके बारे में जान लेना जरूरी है क्योंकि ऐसा करने के बाद आपके रिश्ते में कोई दरार नहीं आती... 

 | 
Marriage Tips : शादी का फैसला लेने से पहले जान ले पार्टनर की राय

Meri Kahania, New Delhi: शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का अहम पल होता है। शादी करने से पहले हमारे दिमाग में कई चीजें आती हैं। हालांकि इसके बावजूद भी हम जिनसे शादी करने वाले हैं उनसे बात नहीं कर पाते हैं। शादी करने से पहले आपको कुछ चीजें अपने पार्टनर से क्लियर कर लेना चाहिए। 

शादी से क्या उम्मीद करते हैं?

शादी से पहले कुछ चीजों का क्लियर होना काफी ज्यादा जरूरी हैं। अगर आप कुछ चीजों को क्लियर नहीं करती हैं तो आपको आगे दिक्कत आ सकती हैं। शादी के बाद आपको कैसे रहना है इन चीजों के बारे में आपको पहले ही बात कर लेना चाहिए।

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो शादी के बाद आपके रिश्ते में खटास आ सकती हैं। अगर आपको शादी के बाद नौकरी करना है या अकेले रहना है इन चीजों के बारे में शादी से पहले बात कर लें। 

जिम्मेदारियों को बांट लें?

शादी के बाद आपके ऊपर कई सारी जिम्मेदारियां आ जाती हैं। ऐसे में शादी के पहले आपको इन चीजों के लेकर बात कर लेना चाहिए। अधिकतर रिश्ते में देखा गया है कि रिश्ते में छोटी चीजों को लेकर रिश्ते खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने भविष्य को लेकर अपने पार्टनर से डिस्कशन कर लें। 

रिलेशन में पर्सनल स्पेस कैसे रखें?

शादी के बाद कपल के बीच पर्सनल स्पेस को लेकर सबसे ज्यादा लड़ाई होती हैं। ऐसे में आपको पहले अपने होने वाले पार्टनर से यह पूछ लेना चाहिए कि क्या आप अपने दोस्तों के साथ साल में एक बार ट्रिप पर जा सकती हैं। अगर वह इससे सहमत है तभी आप शादी के लिए हां कहें। शादी के बाद कपल के बीच इन चीजों को लेकर सबसे ज्यादा लड़ाई होती हैं। 

करियर के बारे में पूछें 

शादी से पहले करियर प्लान के बारे में बात कर लें। खासकर अगर आप अरेंज मैरिज कर रही हैं तो जान लें कि आपका पार्टनर आपको शादी के बाद नौकरी के लिए विदेश जाने देगा या नहीं।

कई बार शादी के बाद हमें विदेश जाना होता है लेकिन हमारा पार्टनर इस चीज से राजी नहीं होते हैं। ऐसे में शादी से पहले ही करियर को लेकर सभी चीज पूछ लें। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended