आम्रपाली के साथ ठंड में मस्ती कर रहे निरहुआ ने उन्हें बांहों में पकड़कर धमाल मचा दिया...

Meri Kahania, New Delhi: दोनों स्टार्स को ही आज के समय पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ और आम्रपाली के गाने ने इस समय सोशल मीडिया पर कब्ज़ा किया हुआ है।
हर दूसरी वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली को एक साथ रोमांस करते हुए देखा जाता है। निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही भोजपुरी जगत का जाना माना नाम है। आम्रपाली दुबे अपनी हॉट अदाओं से हमेशा ही इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना इंतजार फैंस टकटकी लगाए करते हैं। इसी बीच दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘निरहुआ चलल ससुराल2’ (NIRAHUA CHALAL SASURAL 2) का एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया गाना ‘सामान चुनमुनियां’ (Samaan Chunmuniya) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने के वीडियो में दोनों एक दूजे के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में निरहुआ बॉलीवुडिया अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि आम्रपाली की कातिलाना अदाओं से सभी को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।
गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 12,444,383 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है।
भोजपुरी गाना ‘सामान चुनमुनियां’ के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत OM JHA ने दिया है। गाने को Indu Sonali और Om Jha ने लिखा है। इस फिल्म को Premanshu Singh ने डायरेक्ट किया है।
इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे,अवधेश मिश्रा,सुशील सिंह,मनोज टाइगर,अनूप अरोरा,प्रकाश जैस,माया यादव,किरण यादव,शकीला मजीद,सुबोध सेठ,गोपाल राय अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों ने अपनी हॉट जोड़ी से इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। निरहुआ और आम्रपाली का आये दिन कोई ना कोई गाना इंटरनेट पर वायरल होता ही रहता है।