Meri Kahania

सुहागरात की रात पति से नहीं हुआ कुछ, तो पत्नी ने उठाया ये कदम

मामला एक नव विवाहित जोड़े का है और सुहागरात की रात को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक पति अपनी पत्नी को सुहागरात की रात को सतुष्टं नहीं कर पाता है तो पत्नी इसकी शिकायत थाने में कर देती है.
 | 
सुहागरात की रात पति से नहीं हुआ कुछ, तो पत्नी ने उठाया ये कदम

Meri Kahani,New Delhi मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महिला थाने में एक युवती ने शादी के तीन महीने बाद अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। सुहागरात पर पति ने कुछ नहीं किया। हनीमून पर भी दूर-दूर रहा। यह कहकर संबंध नहीं बनाए कि मैं कमजोर हूं। मैं संबंध नहीं बना सकता। 

महिला थाना पुलिस के अनुसार नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता ने मुंबई निवासी पति भूपेंद्र, सास शिल्पा, ननद मेघना और ननदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2022 में उसकी शादी हुई थी। 

ससुरालवालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपये नगद और 5 तोला सोना मांगा था। परिवारवालों ने उनकी मांग पूरी कर शादी की। शादी के बाद वह ससुराल मुंबई पहुंची। करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इस दौरान एक भी दिन पति भूपेंद्र ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हनीमून पर गोवा गए, वहां भी पति दूर-दूर ही रहा।

युवती ने बताया कि दूरी को लेकर मैंने आपत्ति दर्ज की तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। शारीरिक रूप से कमजोर है। दवाइयां ले रहा है। इस वजह से संबंध नहीं बना सकता।

पीड़िता के मुताबिक बाद में जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर विवाद करने लगे। मैं इंदौर आई और यहां मैंने परिजनों को सारी बात बताकर प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended