Meri Kahania

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA-DR में बढ़ोतरी के आदेश जारी, जाने अपडेट

Hike in DA-DR: यूपी पावर कारपोरेशन और उसकी सहयोगी वितरण कंपनियों के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है।
 | 
यूपी के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA-DR में बढ़ोतरी के आदेश जारी, जाने अपडेट 

Meri Kahania, New Delhi: कारपोरेशन ने सभी नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को मिलने वाली महंगाई राहत (डीआर) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है।

इसका लाभ प्रदेश के एक लाख 35 हजार कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा, जो उन्हें इस साल एक जुलाई से देय होगा। पावर कारपोरेशन में नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या करीब 35 हजार है।

इन्हें अभी तक मूल वेतन का 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था। इसे बढ़ाकर अब 46 कर दिया गया है। नवंबर के वेतन के साथ यह राशि उन्हें नकद दी जाएगी। कारपोरेशन से पेंशन पाने वालों की संख्या करीब एक लाख है।

दिवाली से पहले सीएम योगी ने किया था ऐलान-
सीएम योगी आदित्‍यनाथ के अधिकारिक एक्‍स अकाउंट से दिवाली से पहले ही डीए में बढ़ोत्‍तरी की जानकारी शेयर की गई थी। बताया गया था कि यूपी के सभी राज्‍य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/ कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सात हजार रुपए तक का बोनस भी दिया जाएगा।

ऐलान के मुताबिक राज्‍य कर्मचारियों, सहायता प्राप्‍त शिक्षण एवं शिक्षण संस्‍थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों को मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्‍ता (डीए) दिया जाएगा। 

राज्‍य कर्मचारियों को बोनस भी मिलेगा-
राज्‍य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/ कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (सात हजार रुपए तक) बोनस भी मिलेगा।

सरकार ने इसकी मंजूरी भी दी थी। बढ़ोत्‍तरी लागू होने के बाद राज्‍य कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। इससे राज्‍य सरकार के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ हुआ है। अब उनके हाथ में पहले से ज्‍यादा वेतन और पेंशन आएगी। 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended