Meri Kahania

Relationship: ऐसे मर्दों पर मर मीटती है महिलाएं, करना चाहती है ये काम

किसी महिला के मन में क्या चल रहा है ये जान पाना सबसे मुश्किल काम है। लेकिन महिलाओं की कुछ ऐसी आदतें होती है जिनसे आप ये पता लगा सकते है की सामने बैठी महिला आपके बारे में क्या सोच रही है। पुरुषों के कुछ ऐसे खास गुण होते है। जो महिलाओं को बहुत पसंद आती है। अगर आपके अंदर भी ये आदतें है तो आप भी महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते है। 
 | 
ऐसे मर्दों पर मर मीटती है महिलाएं, करना चाहती है ये काम

Meri Kahani, New Delhi: क्या आप भी किसी लड़की का दिल जीतना चाहते हैं? हर लड़का चाहता है कि उसकी लाइफ में कोई ऐसी सम-वन-स्पेशल लड़की आए जिसे वह अपना दिल दे सके और फ्यूचर प्लान कर सके. 

इसके लिए लड़के अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने की काफी कोशिश करते हैं लेकिन कई बार बात नहीं बन पाती. कई लड़कों को लगता है कि लड़कियां सिर्फ लुक्स से इम्प्रेस होती हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. 

दरअसल, हर लड़के में  कुछ ऐसी क्वालिटीज होती हैं जो लड़कियों को काफी पसंद आती हैं। अधिकतर लड़कियों को जिम्मेदार, अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले, कॉन्फिडेंट, इंटेलिजेंट, मेच्योर और हंबल लड़के पसंद आते हैं.

 हालांकि ये क्वालिटीज हर लड़की के लिए अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो हर लड़कियों को लड़कों में पसंद आती हैं. तो आइए आज हम आपको उन क्वालिटीज के बारे में बताते हैं जो अगर आपमें होंगी तो लड़की आपसे इम्प्रेस हो सकती है।

1. सच बोलने वाले लड़के

कई लड़के बात-बात में लड़कियों से झूठ बोलने लगते हैं जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं होता. मानकर चलिए अगर आपने किसी कारण से लड़की से झूठ बोला और उस बारे में लड़की को पता चल गया

तो हो सकता है लड़की आगे से आपकी बात पर विश्वास ही ना कर पाए. ऐसे में बात शुरू होने से पहले ही बिगड़ जाएगी इसलिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें।

2. रिस्पेक्ट देने वाले लड़के

हर लड़की को किसी भी रिलेशन में लड़के से रिस्पेक्ट चाहिए होती है. अगर आप उन लड़कों में से हैं जो महिलाओं की रिस्पेक्ट करते हैं और हमेशा उनसे अच्छे से बात करते हैं तो आप लड़कियों की पहली पसंद हो सकते हैं।

3. लीडरशिप की क्वालिटी 

रिसर्च बताती हैं कि ज्यादातर महिलाएं उन लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं जिनमें लीडरशिप की क्वालिटी होती है. दरअसल, लीडरशिप की क्वालिटी रखने वाले लड़कों का दृढ़ विश्वास मजबूत होता है और वह कुछ भी पाने और कर दिखाने की इच्छा रखते हैं इसलिए वह हर किसी को पसंद आ जाते हैं.

4. फीलिंग बताने वाले लड़के 

पुरुषों अभी भी अपनी फीलिंग्स बताने में कंफर्टेबल नहीं रहते इसलिए लड़कों को कहीं ना कहीं अपनी इस आदत पर काम करना चाहिए. रिसर्च बताती हैं कि अधिकतर महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो अपनी फीलिंग्स को खुलकर बता सकें. इससे कम्यूनिकेशन गैप कम होता है और एक-दूसरे को समझने में आसानी होती है.

5. फिटनेस फ्रीक लड़के

किसी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए पुरुष को घंटों जिम जाना या फिर सिक्स पैक होना जरूरी नहीं है. बल्कि महिलाओं को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं. डेली रूटीन फॉलो करते हैं, हेल्दी खाना खाते हैं, बुरी आदतों से दूर रहते हैं, वो लड़कियों की पसंद होते हैं. 

6. नया सीखने वाले लड़के 

लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद आते हैं जिनमें कुछ ना कुछ नया सीखने का जुनून हो. अब वह साहित्य, विज्ञान, कुकिंग, पेंटिंग या किसी तरह का खेल, आदि भी हो सकता है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखने का जुनून रखते हैं तो आप लड़कियों की पसंद हो सकते हैं. 

7. गलती को एक्सेप्ट करने वाले लड़के 

लड़के अक्सर इस बात को मानने से बचते हैं कि गलती उनकी है. दरअसल, लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद होते हैं जो गलती होने पर मान लें. अगर आप अपनी गलती नहीं मानेंगे तो बात बिगड़ जाएगी और फिर रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकता है. 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended