Meri Kahania

Success Story: पहले 2 प्रयास में रही असफल, हासिल किया 116वा रैंक, ऐसी बनीं अफसर

Success Story: यूपीएससी की तैयारी के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसमें सफलता उसी को मिलती है जो अपने कठिन परिश्रम और लगन से इसकी तैयारी करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अफसर की सफलता की कहानी बताएंगे जिसने अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। आइए जानते हैं इनकी सफलता के बारे में...  
 | 
Success Story: पहले 2 प्रयास में रही असफल, हासिल किया 116वा रैंक, ऐसी बनीं अफसर 

Meri Kahania, New Delhi: UPSC की परीक्षा को दुनिया की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसे पास करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन इसे पास केवल चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं।क्योकि इसे पास करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है। इसके साथ ही लगभग हर विषय का ज्ञान होना भी जरूरी है।

इस परीक्षा को पास करने वालों में एक नाम आईपीएस आशना का भी है,  जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद इसमें सफलता पाई। यह आईपीएस 2023 के बेच की अफसर है। यह बेहद खूबसूरत होने के साथ साथ बेहद स्टाइलिश है। इन्हे लोग ब्यूटी विथ ब्रेन के नाम से जानते हैं।

आशना ने साल 2022 के UPSC की CSEकी परीक्षा में आल इंडिया में 116वा रेंक हासिल किया था। UPSC क्लियर करने के बाद उन्हें इंडियन पुलिस सर्विस के लिए चयनित किया गया। आशना उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले की रहने वाली है।

इन्होने अपनी शुरुवाती पढ़ाई गाजियाबाद से की थी। दिल्ली विश्वविधालय के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की है। आशना ने तीसरे प्रयास में परीक्षा पास की थी।

इससे पहले दो प्रयासों में वह असफल रही। आईपीएस बनने के बाद यह अफसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। इस अफसर की बड़ी संख्या में फैन फोल्लोविंग है। 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended