Meri Kahania

UP ka mausam: यूपी के इन जिलों में होगी तेज बारिश, देखें ये अलर्ट

यूपी के कुछ जिलों में तेज बारिश होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। परंतु कुछ इलाकों में कम बारिश भी हुई है। अभी मौसम विभाग ने तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।  
 | 
यूपी के इन जिलों में होगी तेज बारिश, देखें ये अलर्ट

Meri Kahani, New Delhi: यूपी के कानपुर, लखनऊ सहित कई शहरों में सुबह से हो रही बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। जिससे चिलच‍लाती गर्मी में लोगों को राहत की सांस मिली है। 

बारिश और तेज हवाएं चलने से तापमान में करीब पांच से छह डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है। आने वाले दो से तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ में गुरुवार सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश शुक्रवार सुबह भी जारी रही है। बारिश की बूदों ने जहां आम आदमी को गर्मी से राहत पहुंचाई तो वहीं दिनभर चली हवाओं ने राजधानी के अधिकतम तापमान में भी 6.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की। 

गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश भर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं गरज और चमक के साथ मूसलधार के आसार जताए।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि गुरुवार को सुल्तानपुर में 17 मिमी, चुर्क में 5.2 मिमी समेत प्रदेश भर में तेज हवाओं के साथ कुछ जिलों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई है। 

शुक्रवार को प्रदेश भर में बारिश के आसार है। हवा के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम ही रहेगा। 

शनिवार से बारिश में कमी आएगी। पश्चिमी यूपी में तेज बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में छिटपुट बारिश होगी। प्रदेश भर में तेज हवाओं और झटपट बरसात से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

सर्वाधिक तापमान बांदा में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम पर ही रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव दर्ज नहीं हुआ।

सबसे कम तापमान मेरठ और नजीबाबाद में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी आ सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

कानपुर में भी बदला मौसम, बारिश ने गिराया पारा
कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह शहर में दिखा जब भोर से ही हवा की रफ्तार तेज हो गई और सुबह लगभग तीन बजे से शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। 

इससे शहर का तापमान नीचे गिरा और दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 8.9 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानी कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की बात कह रहे थे। 

गुरुवार सुबह हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवा से लोगों ने बढ़ती गर्मी में राहत महसूस की। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को भी अधिकतम तापमान में कमी आई थी 

जब मंगलवार के अधिकतम तापमान 42.5 (सीएसए) और (एयरफोर्स स्टेशन) 43.9 डिग्री के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 37.8 डिग्री पर पहुंच गया। 

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है। 

शुक्रवार को मौसम सामान्य बना रहेगा लेकिन शनिवार से दो दिन तक पांच से 10 मिमी वर्षा की संभावना है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended