Meri Kahania

दिल्ली से इन रुटों पर आज से चलेगी वदें भारत ट्रेन, चेक करें Time Table

मोदी सरकार के द्वारा आज से दिल्ली से लेकर इन रुटों पर वदें भारत ट्रेन चलाई जा रही है. इसको प्रधानमत्रीं रवाना करने वाले है. अगर आप भी इस ट्रेन में सफर करना चाहते है तो समय-सारीणी को जरुर चेक कर लें. कम समय में ज्यादा दूरी इस ट्रेन के माध्यम से आप तय करने वाले है.
 | 
दिल्ली से इन रुटों पर आज से चलेगी वदें भारत ट्रेन

Meri Kahani,New Delhi दिल्ली से देहरादून जाने में करीबन हम सभी को 5 से 6 घंटे लग जाया करते थे, जिसमें आप आधे से एक घंटे वाला जाम भी लगा लीजिए, मतलब कुल मिलाकर इंसान को पास के सफर में 6 से 7 घंटे का वक्त लग ही जाता है।

लेकिन अब ये परेशानी आपकी दूर होने वाली है, बता दें उत्तराखंड के देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को आज हरी झंडी मिलने वाली है।

प्रधानमंत्री मोदी आज इस रूट की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। वंदे भारत के चलने से देहरादून और दिल्ली के बीच का यात्रा समय थोड़ा कम हो जाएगा, जहां आपको देहरादून जाने में 6 घंटे लग जाया करते थे, वहीं अब आपको 4 घंटे 20 से 45 मिनट में आप अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएंगे। ये ट्रेन नियामत रूप से 28 मई से चलना शुरू होगी, चलिए आपको इस रूट की थोड़ी और जानकारी देते हैं।

​वंदे भारत के चलने का समय ​

दिल्ली-देहरादून वंदे भारत ट्रेन बुधवार को छोड़कर बाकी हफ्ते के छह दिन चला करेगी। ट्रेन देहरादून से 7 बजे चलेगी और 11.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी। अगर आप दिल्ली से देहरादून जाना चाहते हैं, तो आनंद विहार से शाम 5.50 बजे आनंद विहार से ट्रेन ले सकते हैं, रात के 10.35 बजे तक ट्रेन देहरादून पहुंच जाएगी।

बता दें, 314 किमी का ये सफर वंदे भारत से आप मात्र 4 घंटे 20 से 45 मिनट में पूरा कर सकेंगे। ये ट्रेन दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन होगी। 

​देहरादून से दिल्ली के बीच ये रहेगा रूट शेड्यूल ​

स्टेशन - समय

​देहरादून - सुबह 7 बजे
हरिद्वार - 8 बजे
रूड़की - 8.49 बजे
सहारनपुर - 9.27 बजे
मुजफ्फरगनर - 10.07 बजे
​मेरठ - 10.37 बजे

आनंद विहार रेलवे स्टेशन - सुबह 11.45 बजे दिल्ली से देहरादून का रूट शेड्यूल

आनंद विहार - शाम 5.20 बजे
मेरठ - 6.38 बजे
मुजफ्फरनगर - 7.08 बजे
सहारनपुर - 7.55 बजे
रुड़की - 8.31 बजे
हरिद्वार- 9.15 बजे
देहरादून - रात 10.35 बजे

​दिल्ली से देहरादून वंदे भारत ट्रेन का किराया ​

बात करें वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए की, तो बता दें इसका किराया जल्द ही निर्धारित किया जाएगा। ऐसा सुनने में आया है कि देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी से ज्यादा हो सकता है। जानकारी के अनुसार इसकी रफ्तार 63.41 तय की गई है, वहीं अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटा रहेगी। 

​570 लोग बैठ सकते हैं ट्रेन में ​

ट्रेन में आठ कोच हैं, इसमें 570 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। ये तो हम सभी जानते हैं, हर वंदे भारत पूरी तरह से एसी फैसिलिटी के साथ है, उसी तरह देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस भी आपको इसी सुविधा के साथ मिलेगी।

यही नहीं, इनमें आटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे भी हैं, चेयर को आप 180 डिग्री में भी रोटेट कर सकते हैं। ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफार्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टायलेट हैं। ट्रेन में पावर बैकअप का भी इंतजाम है। 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended