Weather Alert : बारिश ने तोड़ा पिछले कई सालों का रिकार्ड, गरज-चमक के साथ हुई ओलावृष्टि
Meri Kahania

Weather Alert : बारिश ने तोड़ा पिछले कई सालों का रिकार्ड, गरज-चमक के साथ हुई ओलावृष्टि

बारिश ने इस साल पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिल रही है। कई राज्यों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार कई शहरों में अर्लट जारी किया है।  
 
बारिश ने तोड़ा पिछले कई सालों का रिकार्ड

Meri Kahani, New Delhi  गर्मी का सीजन 90 दिन का होता है। यह सीजन 31 मई को खत्म हो जाएगा। 120 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सीजन के 47 दिन बारिश, आंधी से प्रभावित रहे।

तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। गर्मी के दिन भी कम रहे। 25 मई से नौ तपा शुरू हो रहे हैं, लेकिन इस बार नौ तपा भी नहीं तपेंगे। आंधी बारिश की वजह से नौ तपा में गर्मी के तेवर के फाफी नरम रहेंगे।

सात दिनों तक बारिश, आंधी का दौर चलेगा। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। 26 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर से मौसम बदल जाएगा। मध्यम से तेज बारिश होगी। नौ तपा के दिन काफी राहत भरे बीतेंगे।
 वैसे 2021 में मई में लू नहीं चली थी, लेकिन 2021 के अप्रेल में गर्मी रही थी,

लेकिन इस वर्ष मार्च, अप्रेल में तापमान सामान्य से ऊपर नहीं जा सका। मई भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस महीने में गर्मी के दिन काफी कम रहे।

आंधी व बारिश से मौसम सामान्य रहा। मई के सात दिन शेष बचे हैं, लेकिन इन सात दिनों में लू की संभावना नहीं है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

इससे राजस्थान की गर्म हवा थम गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से नमी आना शुरू हो गई है। इस कारण शहर का मौसम बदल गया। आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई।

साथ ही बादल छाने से धूप नहीं निकल सके। पिछले दो दिनों से शहर में भीषण गर्मी हो रही थी, उससे राहत मिल गई। शाम को मौसम काफी सुहाना रहा।

अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस (डिसे) नीचे आ गया। गर्मी की चुभन नहीं रही।

जम्मू कश्मीर में आ रहे लगातार पश्चिमी विक्षोभों से मौसम प्रभावित रहा है। हर हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ आए। अरब सागर व बंगाली की खाड़ी में अधिक हलचल होने से हवा को पर्याप्त नमी मिली, जिससे बारिश का दौर चला।

अभी पश्चिमी विक्षोभों का आना जारी रहा है। प्री मानसून के दिन अधिक रहे हैं। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा,

नर्मदापुरम, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में बिहार से उत्तरी छत्तीसगढ़ के बीच एक द्रोणिका और एक अन्य द्रोणिका विदर्भ से उत्तरी केरल तक बनी हुई है। इसके अलावा बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर भारत में सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण अभी अरब सागर से नमी आ रही है और प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश हो रही है।

●01 मई: सुबह तेज धूप निकली और शाम को बारिश हुई, जिससे तापमान 37 डिग्री तक लुढ़क गया।

●06 मई: जिला मुख्यालय पर बादल छाने व ठंडी हवा से पारा लुढ़का, सबलगढ़, पहाडगढ़ क्षेत्र में बारिश हुई।
 
●08 मई: दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवा चली लेकिन शाम होते-होते हवा का रुख ठंडा हो गया और बादल छाने से पारा लुढ़क गया।

●10 मई: सुबह तेज धूप व गर्मी से बेहाल लोगों को शाम को चली ठंडी हवा से गर्मी से राहत मिली।

●13 मई: जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में तेज आंधी आई, जिससे दर्जनों जगह पेड़ उखड़ गए और दिन का तापमान औंधे मुंह गिरा।

●16 मई: जिलेभर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे दिन का पारा 42 डिग्री से लुढ़ककर 36 पर आ गया।

WhatsApp Group Join Now