Meri Kahania

Weather Update: हरियाणा में अगले 5 दिन नहीं होगी बारिश, 24 सितंबर से मौसम लेगा करवट

Weather Update: हाल ही में मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस खबर के मुताबिक अगले 5 दिन में हरियाणा में बारिश नहीं होने वाली है। आपको बता दें कि हरियाणा में बारिश सितंबर के आखिर में होने की संभावना बताई गई है। आइए जानते हैं इस अपडेट से जुड़ी जानकारी के बारे में...
 | 
Weather Update:हरियाणा में अगले 5 दिन नहीं होगी बारिश

Meri Kahania, New Delhi: देश में लौटते मानसून के साथ एक बार फिर हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा से मौसम की वापसी सितंबर महीने के आखिर में होने की संभावना है.

हरियाणा में आने वाले 5 दिन मानसून कमजोर रहने वाला है। 24 सितंबर से फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। सीजन में अब तक 406.6 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हालांकि यह आंकड़ा अभी भी सामान्य बारिश से 54 एमएम कम है। यानी जब राज्य में 460 एमएम बारिश होगी तो मानसून का कोटा पूरा होगा। देर रात डबवाली, हांसी, हिसार, आदमपुर, नाथूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, सिरसा, टोहाना, में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

बारिश का यह दौर तड़के सुबह 3 बजे तक चलता रहा। रात में बारिश से न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आज कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

अब चला गया मानसून

मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून की हवाएं बंगाल की खाड़ी से आ रही हैं। सप्ताहभर मानसून की वापसी के आसार नहीं हैं। इस बार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व कुरुक्षेत्र में सबसे अधिक जबकि हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद में कम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के दौर से अधिकतम तापमान में 1,9 और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट देखी गई है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended